रायबरेली। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, कायस्थ महासभा (पूर्वी) और चित्रांश महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रभु टाउन में समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 30 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नेता विधान परिषद, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश में परस्पर सद्भाव बढ़ाने के लिए समरसता कार्यक्रम जरूरी हैं।
चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास में हुए समारोह में सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मानव सेवा संस्थान, ओम शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री गुरुनानक देव प्याऊ समिति, मां भगवती पूजा समिति और ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी का अभिनंदन किया गया। बेजुबान पशुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली जैक्स विश और चेरी एनिमल्स वेलफेयर कमेटी के सदस्यों को अंगवस्त्र और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक रामनरेश रावत, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, जेडी द्विवेदी, अमरेश सिंह और प्रसून जोशी ने समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले राजेंद्र अवस्थी, महेंद्र अग्रवाल, कैलाशी राम, प्रकाश श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल, अर्पित यादव, खुशी सिंह, विनय सिंह, राहुल तिवारी, शिव कुमार अग्रवाल, ओंकार नाथ गुप्ता, कमलजीत सिंह समेत 30 लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, पशुपति शंकर बाजपेयी, दिलीप यादव, सचिन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।