फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के एमबीबीएस छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने जागरूकता रैली निकाली। एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

एम्स में आयोजित गोष्ठी में सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हास्पिटल लखनऊ के निदेशक डॉ. शालीन कुमार ने कैंसर के कारणों के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी ने कैंसर से बचने और बचाने की शपथ ली।
एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने गोष्ठी में कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर का कारण बन रहा है। कहा कि कैंसर को रोकने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। गोष्ठी से पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

एम्स के प्रशासनिक भवन से निकली जागरूकता रैली मुंशीगंज चौराहा तक पहुंचने के बाद वापस एम्स में समाप्त हुई। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एसके सिंह, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की फैकल्टी डॉ. सौरभ पाल, डॉ. अभय सिंह, सीनियर रेजिडेंट डॉ. चंद्रमौलि मिश्रा, डॉ. आरएस बेदी, डॉ. श्रुति सिंह, डॉ. बनाश्री नाथ, डॉ. सुयश सिंह, डॉ. अंकुर सिंह, रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विश्व में कैंसर उत्पन्न करने में तंबाकू का दूसरा स्थान
जिला अस्पताल के टेलीमेडिसिन सेेंटर में विश्व कैंसर दिवस पर गोष्ठी हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने कहा कि विश्व में कैंसर उत्पन्न करने वाले कारकों में तंबाकू के सेवन का दूसरा स्थान है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान से आम जनमानस को अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में तंबाकू सबसे सस्ता नशा होने के कारण काफी लोकप्रिय है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर बाजपेयी ने कहा कि न्यायालय परिसर में तंबाकू सेवन पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग किया जाए। एसीएमओ डॉ. एम. नारायन जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के बारे में बताया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल, डॉ. जेके लाल, डीएस अस्थाना, रंजना श्रीवास्तव, सरोजनी शर्मा, कमलेश, नीरज मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें