फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल गंगा सफाई के लिए किया जागरूक

Mon, 26 Oct 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने लोगों को अभियान में शामिल होने की अपील की। रानी शिवाला समेत अन्य घाटों की सफाई कर लोगों को जागरूक किया। आईटीबीपी के दल ने शुद्धता की जांच के लिए गंगा नदी के पानी का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन


आईटीबीपी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर को इलाहाबाद के देवप्रयाग से शुरू हुआ। इसमें आईटीबीपी का 46 सदस्यीय दल शामिल है।

जो न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहा है, बल्कि गंगा नदी की शुद्धता की जांच भी करा रहा है। सोमवार को दल के डलमऊ पहुंचने के बाद यहां भी रैली निकाली गई।

इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और कस्बे के लोगों ने भाग लिया। रैली कस्बे के आदर्श नगर, शंकर नगर, मियां टोला, चौहट्टा समेत अन्य मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होते हुए रानी शिवाला घाट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


यहां जागरूकता गोष्ठी भी हुई। गोष्ठी में दल की अगुवाई कर रहे आईटीबीपी के कमांडेंट सुरेंद्र खत्री ने कहा कि गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। इसे स्वच्छ बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

एसडीएम राम अक्षयवर और ईओ नगर पंचायत सुरेश कुमार मौर्य ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की। तरुण कुमार, डॉ. पराग, सतीश कुमार, अशोक कुमार ने नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकने व नदी में नाले न गिराने की अपील की। इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें