फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राजस्थानी नृत्य और ब्रज की होली ने मोहा मन

Fri, 27 Nov 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
-डलमऊ में चल रहे महोत्सव में सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
विज्ञापन
डलमऊ। डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। राजस्थानी नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं ब्रज की होली की प्रस्तुति ने दर्शकों को मथुरा की याद दिला दी।
विज्ञापन

प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत, बधाई गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली ने राजस्थानी नृत्य के साथ मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। मथुरा के जगदीश प्रसाद और उनकी टीम ने ब्रज की होली का प्रदर्शन किया। लखनऊ की उमा जायसवाल ने कठपुतली कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग कार्यक्रम देखने आ रहे हैं। महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में भी खूब भीड़ उमड़ रही है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने प्रदर्शनी में खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें