फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी के लिए बुलंद की आवाज

Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान श्रमिकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करके आक्रोश जताया। कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


टेलीकॉम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में श्रमिक कार्यालय के मुख्य गेट पर श्रमिकों ने धरना देकर नाराजगी जताई।

धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि विभाग में ठेका श्रमिकों का शोषण हो रहा है। उनके हित की मांगों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

ठेका श्रमिकों की यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आरपी चौधरी और प्रांतीय संगठन मंत्री जेपी पांडेय ने कहा कि ठेका श्रमिकों को उनका हक दिलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने, वेतन भुगतान समय से करने, अकारण निकाले गए श्रमिकों को वापस लेने और विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी किए जाने समेत पांच मांगों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर दिनेश कुमार, अनूप कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुंवर बहादुर, मोहनलाल, गया प्रसाद, रामू आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें