अमावां क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंगरोड फेज प्रथम में गड़रियन गांव के पास ओवरब्रिज की बही मिट्टी
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए शारदा सहायक नहर की पटरी पर निर्माणाधीन रिंगरोड फेज-1 के काम को झटका लगा है। रिंगरोड के लिए रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज की मिट्टी बारिश में बहकर सर्विस रोड पर आ गई। इससे सर्विस रोड से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण रामसेवक, शिवदुलारे, रतीपाल, मनीष त्रिवेदी ने बताया कि ओवरब्रिज में मिट्टी और डस्ट डालकर ठीक से उसकी कुटाई नहीं की गई। जिससे मिट्टी और डस्ट बहकर सर्विस रोड पर आ गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एनएच डिवीजन लखनऊ के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि निर्माण एजेंसी को रिंग रोड को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।