फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिले में 23 केंद्रों पर होगी पीईटी

Wed, 03 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) सकुशल कराने के लिए मंगलवार को बचत भवन में बैठक हुई। डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 39 हजार 552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। छह और सात सितंबर को दो पालियों में यह परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन केंद्र पर किसी भी प्रकार के लैपटाॅप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्राॅनिक घड़ी आदि को प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से दुरुस्त कर ली जाए। नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक पर्यवेक्षक आदि तैयारी पूरी कर लें। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। बैठक में एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें