फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से शिवगढ़ रजबहे पर बना अस्थायी पुल ढहा

विज्ञापन
बारिश से बही निर्माणा पुल की मिट्टी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ग्राम पंचायत जगदीशपुर स्थित शिवगढ़ रजबहे पर बना अस्थाई पुल शुक्रवार तड़के तेज बारिश के कारण बह गया। इससे करीब 15 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस अस्थायी पुल से हर रोज करीब आठ हजार लोग आते-जाते हैं। अब इन गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करके शिवगढ़ बाजार पहुंचना होगा।
विज्ञापन

शारदा सहायक लखनऊ खंड में शिवगढ़ रजबहा पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। इस कारण यहां पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विभाग ने लोगों के आवागमन को बहाल रखने के लिए अस्थाई पुल का निर्माण कर दिया।
धान की रोपाई का सीजन आने के कारण रजबहे में पानी भी छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। रजबहे में पानी छोड़े जाने और तेज बारिश के कारण शिवगढ़ रजबहे पर बनाया गया अस्थाई पुल बह गया। इससे लोगों को आवागमन के लिए कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

आवागमन ठप होने पर आलोक द्विवेदी, पूर्व प्रधान शिव पलटन द्विवेदी, राजेश कुमार, अनुपम, तनु श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार, सुनील प्रजापति, रचित श्रीवास्तव, बच्चन सिंह आदि ने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से हर रोज करीब आठ हजार लोगों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा इतनी बड़ी शिथिलता बरती गई। ग्रामीणों का कहना है कि थाना, अस्पताल, बाजार के लिए इसी पुल से आना-जाना होता है।
चार पहिया वाहन तो छोड़िए अब दो पहिया वाहन लेकर भी लोग नहीं निकल पा रहे हैं। सभी ने डीएम से तत्काल अस्थाई पुल निर्माण कराए जाने की मांग की है।
कई गांवों का संपर्क टूटा, दूरी बढ़ी
शिवगढ़ क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित शिवगढ़ रजबहा पर बने अस्थाई पुल ढहने के कारण ग्राम पंचायत जगदीशपुर, अड़ारुगंज, तिवारीपुर, नटई, राजापुर, दूसरी तरफ से सिंहपुर, सराय छात्रधारी, लक्ष्मणपुर, राजापुर, पड़रिया, अलीपुर आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। अब इन सभी लोगों को शिवगढ़ बाजार आने के लिए दो किलोमीटर महराजगंज रोड पर घूमकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें