फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पारा लुढ़का, बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच आते-जाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली-शिवगढ़। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार रात से ही रुक-रुककर हुई बारिश से पारा फिर लुढ़क गया। वहीं शिवगढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, बारिश से एक ओर जहां ठंड बढ़ गई , वहीं आम जनजीवन प्रभावित हो गया। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिले में 4.2 मिमी. बारिश हुई।
विज्ञापन

धूप के तेवर कड़े होने से पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में दिन में गर्मी का अहसास शुरू हो गया था। लेकिन इसी बीच गुरुवार रात मौसम का मिजाज फिर बदल गया। बादल छा गए और गुरुवार देर रात में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिन में भी जिले में कई जगहाें पर रुक-रुककर बारिश हुई। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे लोग घरों में दुबकने को विवश दिखे। बदली के बीच हवा चलने से ठंड भी अचानक बढ़ गई। बारिश के कारण लोगों को कामकाज और दफ्तर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
उधर, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जोरावर खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे बिजली गिरने से लक्ष्मी देवी (40) पत्नी चंद्रपाल की मौत हो गई। बताते सुबह महिला उपलों को बारिश से बचाने के लिए उन्हें ढक रही थी। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई। महिला की मौत से बेटी रूपरानी, बेटे विजय कुमार, अजय कुमार, बेटी शिवानी रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें