फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गुल रही बत्ती, प्रभावित रहा कारोबार, लोग खफा

विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच आते-जाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को मामूली बारिश में ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर में कहीं पर तीन घंटे तो कहीं पर चार घंटे बत्ती गुल रही। इसके अलावा दिनभर बिजली आने और जाने का सिलसिला लगा रहा। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। सबसे खराब हालत ग्रामीण क्षेत्रों में रहे। सलोन, सरेनी, महराजगंज और त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 500 गांवों की आपूर्ति घंटों गुल रही।
सुबह मौसम का मिजाज बदलते ही बिजली आपूर्ति ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया। मामूली बारिश में कहीं इंसुलेटर पंक्चर हुए तो कहीं पर तार टूटे। इससे बत्ती गुल रही। शहर के प्रगतिपुर, तेलियाकोट, गोराबाजार उपकेंद्र की बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का परेशानी हुई। इसी तरह इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का इंसुलेटर पंक्चर होने से बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

घंटों फॉल्ट खोजने के बाद पुलिस लाइन परिसर के पीछे इंसुलेटर पंक्चर मिला। इसे बदलकर आपूर्ति शुरू कराई गई। दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। शहर क्षेत्र में भरपूर बिजली से उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हल्की हवा चलने या बूंदाबांदी होने से बिजली गायब हो जाती है।
इसी तरह बारिश के कारण सलोन, सरेनी, गदागंज, लालगंज महराजगंज और त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 500 गांवों की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों बत्ती गुल होने से कारोबार प्रभावित रहा। उपभोक्ता आशुतोष, हेमंत कुमार, नवनीत तिवारी, महराजगंज विपिन कुमार, राजन पांडेय, सलोन के प्रदीप, राजकुमार और ऊंचाहार के रामसिंह, राजनारायन ने बताया कि बिजली आपूर्ति से निपटने के लिए कोई सुधार नहीं हो रहे हैं। तार जर्जर और ढीले हैं। इनका अनुरक्षण कार्य कभी नहीं कराया जा रहा है। यही वजह है कि हर दिन बत्ती गुल रहती है।
बारिश के चलते आई समस्या
बारिश के चलते कहीं-कहीं पर आपूर्ति से संबंधित समस्या हुई है। मातहतों को फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर ज्यादा लंबा ब्रेकडाउन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें