फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से बढ़ी मुश्किल, जलभराव से लोग परेशान

Thu, 27 Aug 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शहर के नया पुरवा में तालाब उफनाने से घरों के सामने हुआ जलभराव। 
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश थम नहीं रही है और इसके चलते लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान हैं। साथ ही गली मोहल्लों में कीचड़ होने से आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। बालापुर बाजार तिराहा के पास बारिश से सड़क का एक हिस्सा धंस गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक बारिश हुई। सतांव में इस दौरान तेज बारिश हुई। बारिश के कारण लोग ऑफिस और दुकान पर देर से पहुंचे। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। हालांकि दोपहर में धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई लेकिन शाम को फिर बादलों का घेरा बन गया। बहराना और नया पुरवा मोहल्ला में लोगों के घरों के बाहर पानी भरा हुआ है। लोगों को घर से निकलने में सोचना पड़ता है। बालापुर बाजार तिराहा के पास सड़क धंसने से वाहन चालकों को संभल कर निकलना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। 24 घंटे के दौरान 39.6 एमएम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम खुलने की संभावना कम है।

रायबरेली में शहर के नया पुरवा में तालाब उफनाने से घरों के सामने हुआ जलभराव। 

रायबरेली में शहर के नया पुरवा में तालाब उफनाने से घरों के सामने हुआ जलभराव। 

रायबरेली में शहर के नया पुरवा में तालाब उफनाने से घरों के सामने हुआ जलभराव। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें