फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से राहत, तेज हवा से गिरी फसल

Wed, 01 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के हलोर में मंगलवार को बारिश के बाद गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार हो रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। खेतों की नमी सूखने से किसान भी परेशान थे। मंगलवार दोपहर मौसम बदला और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं खेतों को भी पानी मिल गया। तेज हवा चलने से हलोर में धान की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसान परेशान रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। लालगंज में तेज बारिश हुई। शहर में दोपहर से लेकर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। लालगंज में बारिश तेज होने से जलभराव की समस्या से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि खेतों को प्राकृतिक पानी मिल गया है, जिससे धान की फसल को फायदा है।

अब फसल कटने के लिए तैयार है। इस समय खेत सूखे नहीं होने चाहिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों तापमान में असामान्य अंतर है, इस कारण गर्मी पड़ रही है। आसपास के जिलों में हो रही बारिश से जिले में भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुरण के बाद खेत में फसल गिरने से पैदावार को नुकसान होगा। इस समय खेतों को सिंचाई की जरूरत है। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है।
- अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें