रायबरेली में शुक्रवार की रात बस स्टेशन परिसर में नगर पालिका की ओर से बनाए गए रैन बसेरा में रजाई ओढ?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर में गरीबों और देर रात की ट्रेनों और बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। इन अस्थाई रैन बसेरों को नगर पालिका की ओर से बनाया गया है। शुक्रवार की रात नौ बजे अस्थाई रैन बसेरों की पड़ताल कराई गई तो व्यवस्था चाक चौबंद मिली। कहीं पर तीन चार लोग तो कहीं पर इक्का दुक्का लोग रजाई ओढ़कर आराम फरमाते नजर आए।
एक समस्या जरूर रही कि रैन बसेरों के आसपास अलाव की कोई व्यवस्था नहीं रही। रैन बसेरों के आसपास के गुजरने वाले लोगों का दर्द यही रहा। रामभरोसे, दीन दयाल, पवन कुमार और सुशील का कहना था कि रैन बसेरा तो ठीक हैं, लेकिन यदि इन बसेरों में विस्तरों के हिसाब से संख्या बढ़ जाती हैं तो अलाव के पास बैठकर रात गुजारने में आसानी होती है। वैसे भी विस्तर के अलाव पास में अलाव जल रहा होता है तो रात काटना आसान हो जाता है।