पानी में डूबकर चार साल के आर्यन की मौत।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के ऊंचाहार के डिहवा मजरे कंदरावां गांव में चार वर्षीय आर्यन सोमवार को दरवाजे पर बने गड्ढे में डूब गया। पानी अधिक होने के चलते वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को दो घंटे बाद हादसे की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत से बेहाल परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।