फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से रेलवे यातायात हुआ ठप, ट्रेनें रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैफिक ठप रहा। उस दिक्कत उस समय आई, जब लखनऊ से रायबरेली आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस फर्राटा भर रही थी।
विज्ञापन

प्वाइंट लॉक न होने के कारण त्रिवेणी को होम सिग्नल पर रोक लिया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर तो काशी एवं पद्मावत को दूसरे स्टेशनों पर खड़ी रही। इससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा।
रायबरेली स्टेशन और चंपा देवी पुल के बीच में बुधवार देर शाम तकनीकी खराबी आई, जिससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।
लखनऊ से आ रही गाड़ी संख्या 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन आना था, लेकिन चंपा देवी पुल के निकट प्वाइंट लॉक नहीं हो पा रहा था। इससे त्रिवेणी एक्सप्रेस होम सिग्नल पर रोक दी गई।
विज्ञापन

प्रयाग से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14209 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रायबरेली स्टेशन से छूटने वाली थी, लेकिन इसे यहीं पर रोक लिया गया। त्रिवेणी एक घंटे तो इंटरसिटी सवा घंटे तक खड़ी रही।
तकनीकी खराबी की वजह से रायबरेली की तरफ आ रही काशी और पद्मावत को भी दूसरे स्टेशनों पर रोका गया। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस जायस से रायबरेली के बीच एक-एक घंटे के लिए रोकी गई।
पहले इंटरसिटी, फिर त्रिवेणी को रवाना करने के बाद दूसरी गाड़ियां भी चलाई गईं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेनें रोकी गई थीं। फॉल्ट सही कर ली गई है।
दो माह के लिए जनता मेल निरस्त
रायबरेली। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ने लगा है। कोहरे को वजह बताकर हर साल कई गाड़ियां निरस्त कर दी जाती रही हैं। इस बार भी ट्रेनों के कैंसल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ऊंचाहार एक्सप्रेस पहले ही निरस्त की जा चुकी है। अब जनता मेल भी निरस्त कर दी गई है। वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली यह गाड़ी दो महीने के लिए कैंसल की गई है। अभी और ट्रेनें भी निरस्त हो सकती हैं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जनता मेल निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें