फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से रेलवे गेट टूटा, केस दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। कस्बे में लालगंज रोड की रेलवे क्राॅसिंग के गेट को चार पहिया वाहन ने तोड़ दिया। यह घटना रविवार को दोपहर में उस समय हुई, जब बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल को पास कराने के लिए गेट बंद किया गया था। गेटमैन की सूचना पर बछरावां से रेलवे सुरक्षा बल की टीम पहुंची। गेट तोड़ने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


क्रॉसिंग के दोनों ओर रोड ट्रैफिक रोककर जनता मेल को पास कराया गया। इसके बाद टूटे गेट की मरम्मत कराई गई। एक घंटे बाद गेट सही हुआ तो यातायात सामान्य हो गया। हादसे से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन गेट की मरम्मत के दौरान एक घंटे तक रोड ट्रैफिक बाधित रहा।

आरपीएफ बछरावां के प्रभारी एसके राय ने बताया कि क्रॉसिंग के गेट को जिस वाहन ने तोड़ा, उसे कब्जे में लिया गया है। दक्षिण चमरहिया के रहने वाले वाहन चालक अनूप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें