फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपा देवी पर तैयार किया पुल, गंगागंज से रायबरेली के बीच हो रहा है रेल लाइन का दोहरीकरण

विज्ञापन
चंपा देवी पुल पर हो रहा निर्माण कार्य। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से रायबरेली के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। शनिवार को रायबरेली और गंगागंज रेलवे स्टेशनों के बीच चंपा देवी के निकट दूसरा पुल तैयार करने का काम कराया गया, जिसके लिए सुबह से शाम तक गार्डर रखने का काम हुआ। इस पुल के तैयार होते ही दूसरा ट्रैक बिछाया जाएगा, ताकि गंगागंज से रायबरेली के बीच अधूरे दोहरीकरण को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

लखनऊ से रायबरेली के बीच दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए अलग-अलग हिस्से में काम कराया गया। पहले उतरेटिया से श्रीराज नगर तक दोहीरकरण पूरा हुआ, फिर श्रीराज नगर से कुंदनगंद और उसके बाद कुंदनगंज से गंगागंज के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा हुआ और सीसीआरएस की हरी झंडी भी मिल गई। इससे दोनों ट्रैक पर गाडिय़ां दौड़ रही है।
अब गंगागंज से रायबरेली के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें बीच में पडने वाले चंपा देवी के निकट दूसरी लाइन बिछाने के लिए नया पुल तैयार कराया गया। पुल के लिए गार्डर रखने का काम बड़ी-बड़ी क्रेनों से कराया गया। इस वजह से सड़क यातायात को पूरी तरह ठप कराने के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बंद करा दी गई।
विज्ञापन

रास्ता बंद, किया रूट डायवर्जन, लगा जाम
चंपा देवी पुल पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे कार्य को देखते हुए सड़क यातायात को ठप किया गया। यह पुल शहर में लखनऊ मार्ग पर स्थित है, जिस पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। रास्ता बंद होने से चौपहिया और बड़े वाहनों को बदले हुए मार्ग से होकर निकलना पड़ा। इससे रतापुर रोड समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। इस जाम में एंबुलेंस भी फंसी दिखी। दोपहिया वाहन सवार रायपुर, बरईपुर से होकर निकले। यातायात प्रभारी रेखा सिंह का कहना है कि चंपा देवी पुल पर रेलवे का कार्य चल रहा था। इस वजह से सुरक्षा के मद्देनजर सड़क यातायात ठप किया गया। रोड ट्रैफिक को जहानाबाद से रतापुर होते हुए त्रिपुला की ओर भेजा गया।
सात घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
तेलियाकोट विद्युत उपकेंद्र से निकले रायपुर फीडर से संबद्ध 20 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को सात घंटे ठप की गई। इससे रायपुर, अली मियां कॉलोनी, बरईपुर, सरस्वती नगर, हनुमंतपुरम, सुपर मार्केट, घंटाघर, स्टेशन रोड, प्रभु टाउन, बेलीगंज, गुरुनानक नगर, सब्जी मंडी, मछली बाजार, डबल फाटक आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इन मोहल्लों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उपखंड अधिकारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि चंपा देवी पुल पर नई रेल लाइन के लिए कराए जा रहे कार्य को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे विभाग ने शटडाउन मांगा था, जिसकी वजह से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन घोषित किया गया था। काम जल्दी पूरा हो जाने की वजह से दो घंटे पहले यानी शाम 4 बजे विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें