फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बने कोचों को अन्य देशों में भी किया जाएगा निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में बृहस्पतिवार को सीएमडी राइट्स राहुल मिथल और निदेशक (तकनीक) अनिल विज ने दौरा किया। मिथल ने राइट्स के सहयोग से मोजांबिक रेलवे के लिए तैयार हो रहे कोचों का निरीक्षण किया। राइट्स के सहयोग आरेडिका मोजांबिक रेलवे को कोचों का निर्यात कर रहा है।
विज्ञापन

आगे इस निर्यात को अन्य देशों के साथ बढ़ाने के लिए राइट्स के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को साकार रूप देने के लिए सीएमडी राइट्स ने आरेडिका के महाप्रबंधक/(आईसी) एसएस कलसी तथा अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की।
इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एनडी राव, प्रधान मुख्य विधुत अभियंता संजय अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार जेएन पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक एवं मुख्य कारखाना अभियंता आरकेएम पासी, राइट्स के एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें