रायबरेली में शहर में छापामारी के दौरान गोदाम में चीनी का स्टॉक चेक करती टीम।
रायबरेली। चीनी की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए बुधवार को आढ़तियों के गोदामों पर छापा मारा गया। इस दौरान चीनी भंडारण की क्षमता जांची गई। जांच में मानक के तहत चीनी का भंडारण पाया गया। मानक से ज्यादा चीनी का भंडारण करने पर आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
दरअसल, इधर, चीनी के एकबारगी दाम बढ़ रहे हैं। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। बढ़े दाम की वजह से कहीं आढ़तियों की तरफ से कालाबाजारी और अवैध भंडारण न कर लिया जाए, इसको लेकर विपणन विभाग सक्रिय हो गया है। कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए सदर, महराजगंज, लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ तहसील में विशेष टीमें गठित की गई। टीम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक और संबंधित मंडी समिति के सचिव को शामिल किया गया। दोपहर बाद गोदामों की चेकिंग का अभियान शुरू कराया गया। भोलानाथ सिकरिया, युवराज ट्रेडर्स, पंकज अग्रवाल ट्रेडर्स के गोदामों को गठित टीमों ने छापा मारा। चीनी भंडारण की हकीकत जांची, लेकिन सबकुछ ठीकठाक मिला।
चीनी की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए सभी तहसीलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। बुधवार को तीन गोदामों पर छापा मारा गया औैर चीनी भंडारण की क्षमता जांची गई। इस दौरान भंडारण मानक के तहत पाया गया। जिले के आढ़तियों से कहा गया है कि प्रति आढ़ती चार हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक रखेगा। जांच के दौरान इससे अधिक चीनी का भंडारण पाया जाएगा तो संबंधित आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कमलेश कुमार पांडेय, डिप्टी आरएमओ
रायबरेली में शहर में छापामारी के दौरान गोदाम में चीनी का स्टॉक चेक करती टीम।