रायबरेली। नवरात्र व्रत में खाने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने शहर की दुकानों में चेकिंग की। अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि कानपुर रोड स्थित राना नगर में एक दुकान से एफएसओ राजेश तिवारी ने सरसों तेल का नमूना सील किया।
विज्ञापन
एफएसओ अरुण कुमार ने भी कानपुर रोड पर ही एक दुकान से सिंघाड़ा का नमूना सील किया। एफएसओ अपराजिता त्रिपाठी ने रतापुर स्थित गल्लामंडी में एक दुकान से डेरी महक प्योर देशी घी का नमूना भरा।