रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को ऊंचाहार क्षेत्र में बटी रेस्टोरेंट में छापा मारकर खोवा समेत चार नमूने भरे। गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई। इसके अलावा अन्य दुकानों पर छापेमारी करके नमूने लिए। इससे हड़कंप मच गया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की अगुवाई में छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बटी रेस्टोरेंट ऊंचाहार से छोला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ ने खोवा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल ने समोसा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में राकेश कुमार के यहां से दूध का नमूना लिया, जबकि मुंशीगंज स्थित मो. सईद की दुकान से पेस्ट्रीकेक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।