फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 61 दुकानों पर छापे, पांच के लाइसेंस सस्पेंड, आठ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर छापा मारा। 61 दुकानों को चेक करके खाद के 12 नमूने जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस देते हुए पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इससे खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र में खाद की 12 दुकानों का निरीक्षण करके खाद के तीन नमूने लिए। एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया।
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश की टीम ने सलोन तहसील क्षेत्र में खाद की 23 दुकानों को चेक करके खाद के पांच नमूने भरे।
चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस देकर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। उन्होंने मेसर्स मौर्या खाद भंडार वीरगंज बाजार डीह, मेसर्स एग्री बिजनेस सेंटर वीरगंज बाजार डीह, मेसर्स अखंड खाद एवं बीज भंडार-मटियरवा चौराहा, मेसर्स देव नरायन खाद भंडार साकेतनगर, केशरवानी खाद एवं बीज भंडार साकेतनगर के लाइसेंस निलंबित किए।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने महराजगंज तहसील क्षेत्र में खाद की नौ दुकानों का निरीक्षण करके खाद के चार नमूने लेकर एक दुकानदार को नोटिस दिया।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर विनय सिंह ने लालगंज तहसील क्षेत्र में छह दुकानों का निरीक्षण किया। सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) भूमि परीक्षण प्रयोगशाला विनय वर्मा ने भी ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में खाद की पांच दुकानों की जांच की। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभय राज गुप्ता ने डलमऊ में छह दुकानों का निरीक्षण करके दो दुकानों के संचालकों को नोटिस दिया।
जिले में मेसर्स अनुराग टेडर्स राहुल नगर चौराहा डीह, एग्री जंक्शन सेंटर साकेतनगर, मेसर्स एग्री जंक्शन सेंटर टंटापुर, साधन सहकारी समिति संसारी, मेसर्स इरसाद खाद भंडार परशदेपुर, मेसर्स नौशाद खाद भंडार धरई, एग्री जंक्शन मोहद्दीनगर, पांडेय एग्री जंक्शन सेंटर मोहद्दीनगर को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें