फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा फ्लोर मिल में छापा

Fri, 26 Jun 2015 11:12 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को मिलएरिया स्थित कान्हा फ्लोर मिल में छापा मारा। मिल में दो करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की आशंका है।
विज्ञापन


इस संबंध में मिल के निदेशक को नोटिस देकर दस्तावेज के साथ अपना पक्ष देेने के आदेश दिए गए हैं।

सहायक आयुक्त वाणिज्य कर और एसआईबी के प्रभारी डॉ. एसए सिंह की टीम ने शुक्रवार को मिलएरिया के सेक्टर एक में स्थित कान्हा फ्लोर मिल में छापा मारा।

छापे के दौरान मिल में 42 हजार बोरी गेहूं मिला। इस मिल में आटा, मैदा, सूजी व चोकर बनाने का काम होता है। टीम के पहुंचने पर मिल में हड़कंप मच गया। मिल के कर्मचारी टीम को दस्तावेज नहीं दिखा सके।

 मामले में निदेशक विशंभर जीवनानी को नोटिस देकर दस्तावेजों के साथ जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। टीम प्रभारी डॉ. एसए सिंह ने बताया कि दो करोड़ से अधिक की कर चोरी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दस्तावेज मांगे गए हैं। उन्हें देखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें