फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के गढ़ में राहुल ने बांधा सियासी समां

Fri, 23 Sep 2016 11:13 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को चंपा देवी मंदिर के पास हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो निकाल कर न सिर्फ िसयासी समां बांधा बल्कि जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास भी किया। इस दौरान राहुल का कदम-कदम पर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। राहुल के चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही थी। राहुल मुस्कराते हुए लोगों से हाथ मिलाते और फिर आगे बढ़ जाते। हर तरफ ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन


पहली बार रायबरेली संसदीय क्षेत्र में दो दिनी दौरे पर पहुंचे अमेठी सांसद राहुल गांधी का रोड शो भुएमऊ गेस्ट हाउस से शुरू हुआ। राहुल की एक झलक पाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखा। गाड़ी के ऊपर खड़े राहुल लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते रहे।

राहुल के रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे भारी तादाद में लोग खड़े रहे। जैसे ही राहुल पहुंचते, जिंदाबाद के नारे गूंजने लगते। कोई राहुल पर फूलों की बारिश करता तो कोई उनके पास पहुंचकर माला पहनाता। आलम ये था कि राहुल के करीब जाने के लिए लोगों में हाथापाई की नौबत रही।
विज्ञापन


लोगों को रोकने के लिए एसपीजी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि कई लोगों को एसपीजी ने खदेड़ा। बावजूद इसके लोगों में राहुल से मिलने का जज्बा कम न हुआ। शहर के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह लंबे चौड़े वाहनों के काफिले के साथ शहीद चौक पहुंचे।

यहां पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही उन्होंने वाहन से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा। कई जगह पर छतों पर खड़े लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की। उन्होंने भीमराव अंबेडकर, शहीद लालचंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। राहुल ने रोड शो के जरिए विस चुनाव से पहले सीधे जनता के बीच जाने का प्रयास किया। एक तरह से मां के संसदीय क्षेत्र में उन्होंने विरोधियों को पार्टी की ताकत का एहसास भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें