फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी दौरे पर आज आएंगे राहुल गांधी

Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद राहुल गांधी सोमवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। जिले के कांग्रेसी उनके दौरे को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी सलोन नगर पंचायत की बैठक में हिस्सा लेंगे के साथ कई नुक्कड़ सभा व कस्बों में पैदल मार्च कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। कस्बों के मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


अमेठी सांसद राहुल गांधी सोमवार सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से सलोन के सूची गांव पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल दोपहर 12:30 बजे सलोन बाजार में नगर पंचायत की बैठक में हिस्सा लेंगे।

यहां से वे अठेहा होते हुए ककवा मार्ग से करीब चार बजे अमेठी पहुंचेंगे। सांसद अपने दो दिवसीय दौरे 15 व 16 जनवरी को संसदीय क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


दौरे के पहले दिन राहुल सलोन नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेकर विकास कार्योें पर चर्चा करेंगे। इसके बाद यहीं पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर मंच तैयार किया गया है।

सलोन कस्बे में ही राहुल के जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वह शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सलोन कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राहुल देव सिंह ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंच तैयार कर लिया गया है। नगर पंचायत सलोन के चेयरमैन मोहम्मद अशफाक ने बताया कि सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ हरी झंडी दी जाएगी। उप जिलाधिकारी सलोन श्रीराम सचान ने बताया कि अमेठी सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें