फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज नहीं आएंगे राहुल गांधी

Thu, 12 Mar 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदन के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी 12 मार्च (आज) अपने संसदीय क्षेत्र नहीं आएंगे। सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक भी टल गई है। यह बैठक अब आगामी छह अप्रैल को हो सकती है। अचानक एक दिन पहले कार्यक्रम के स्थगित होने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

डीएम हर्षिता माथुर ने 12 मार्च को दिशा की बैठक कराने का प्रस्ताव पूर्व में सांसद को भेजा था। सांसद राहुल गांधी के स्तर से कार्यक्रम तय भी हो गया था, लेकिन दिशा की बैठक के एक दिन पहले सांसद राहुल गांधी का रायबरेली दौरा का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया।
अमेठी के सांसद केएल शर्मा के प्रतिनिधि ब्रजेश तिवारी ने बताया कि सांसद राहुल गांधी का 12 मार्च को रायबरेली दौरा स्थगित हो गया है। वे 13 मार्च को अमेठी संसदीय क्षेत्र में आएंगे। उनके साथ अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें