फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सर्वर समस्या के बावजूद 5,803 लोगों को मिली रसोई गैस

Thu, 12 Mar 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बा ​स्थित एक एजेंसी में गैस न मिलने पर हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों के बीच बुधवार को 5803 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिले। हालांकि, गैस बुकिंग के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कोई बुकिंग कराने के लिए तो कोई ई केवाईसी के लिए बेहाल दिखा।
विज्ञापन

बुधवार को गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं का मजमा लगा रहा। सर्वर के ठीक से काम न करने के कारण गैस की बुकिंग कराने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं को बिना बुकिंग के ही लौटना पड़ा। एक गैस एजेंसी संचालक ने तो ''गैस नहीं है'' का नोटिस भी चस्पा कर दिया। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने तत्काल संज्ञान लिया। अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को फटकार लगाई, जिसके बाद नोटिस को हटा दिया गया। उपभोक्ताओं में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। एजेंसियों में बुधवार को सर्वर खराब होने के कारण लोगों को गैस की बुकिंग कराने में पसीना बहाना पड़ा।
डीएसओ ने किया निरीक्षण
डीएसओ उबैदुर्रहमान व अन्य अधिकारियों की टीम ने बुधवार को शहर की कई गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। रायबरेली इंडेन, शक्ति गैस एजेंसी में गैस की बुकिंग कराने के लिए आए उपभोक्ताओं से डीएसओ ने बात की। आश्वस्त किया कि रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। लोग किसी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्हें जरूरत के हिसाब से गैस मिलेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एजेंसियों के संचालकों को भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टॉक में उपलब्ध 2,743 केएल डीजल और 1,983 केएल पेट्रोल
जिले में बुधवार को 2743 किलो लीटर (केएल) डीजल और 1983 केएल पेट्रोल स्टॉक में रहा। दिनभर में पेट्रोल पंपों पर 467 केएल डीजल और 264 केएल पेट्रोल की खपत हुई। इसके अलावा ऑयल कंपनियों ने 899 केएल डीजल और 276 केएल पेट्रोल पंपों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा गैस एजेंसियों के स्टॉक में 10109 गैस सिलिंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। इनका वितरण बृहस्पतिवार को होगा। जिले की एजेंसियों में 5489 गैस सिलिंडर और आए हैं।

जिले में रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। पहले की तरह सिलिंडर व ईंधन रोज आ रहा है। एजेंसियों व पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें