फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jul 2026 04:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली)

सार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला व घर में लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की घुरवारा चौकी क्षेत्र के पूरे बक्का मजरे तेरूखा गांव में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान पूनम (35) पत्नी बृजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम खेत में बने अपने घर में चार वर्ष से अकेले रहती थीं। उनके पति बृजेश मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और करीब एक सप्ताह पहले ही वापस गए थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। जबकि मृतका की सास सुंदारा तेरूखा स्थित पुश्तैनी घर में अकेले रहती हैं।

पति बृजेश ने बताया कि मंगलवार शाम को पत्नी से करीब दस मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें सब कुछ सामान्य बताया गया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने तीन बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसी से जानकारी लेने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोगो ने जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला तो देखा कि पूनम का शव घर के अंदर  नल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूनम देवी की मौत से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है। उनकी 13 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।  प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें