फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली भी स्मार्ट सिटी लायक बनेगा

Fri, 17 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने रायबरेली को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में पेयजल, पार्कों, हरित पट्टी, साफ सफाई, जलभराव की समस्या से निदान सहित अन्य कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सीडीओ एके श्रीवास्तव पदेन नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। विकास कार्यों का अनुश्रवण करके हर हफ्ते शासन को प्रगति रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों का कलेवर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल रायबरेली और मेरठ को तेरहवें स्थान पर रखा गया था। हालांकि स्मार्ट सिटी लायक रायबरेली शहर न बनने के कारण इस बार जिले का चयन नहीं किया जा सका।

प्रदेश सरकार ने अब जिले को स्मार्ट सिटी के लायक बनाने का निर्णय लिया है। 
सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने मिशन के तहत रायबरेली शहर में विभिन्न् कार्यों को शीर्ष स्तर पर कराने के आदेश दिए हैं।

शहर में हर वह विकास कार्य कराने के आदेश हैं, जिससे जिला स्मार्ट सिटी बनने की सूची में शामिल हो सके। सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें विकास कार्यों को शत प्रतिशत कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


शहर में होने वाले कार्योें की हर सप्ताह शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिससे शहर को और बेहतर करने के निर्देश दिए जाएंगे। शहर को स्मार्ट सिटी के लायक बनाने की कवायद शुरू होने के बाद अब उम्मीदें फिर से जाग गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें