फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, फर्श पर लिटाया हार्ट अटैक का मरीज, बेटे की पीठ पर बीमार पिता

Mon, 11 May 2026 08:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली जिला अस्पताल की दो शर्मनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक दिल के मरीज को इमरजेंसी में बेड नहीं मिला तो जमीन पर ही लिटाना पड़ा। वहीं, स्ट्रेचर न होने पर एक बेटा बीमार पिता को पीठ पर लादकर जांच के लिए ले गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बदहाली की वीडियो हो रही वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हॉर्ट अटैक के मरीज को इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिला तो उसे फर्श पर ही लिटा दिया। स्ट्रेचर न मिलने पर लाचार बेटे को पिता को पीठ पर लादकर पैथोलॉजी तक पहुंचाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के लोग और स्टॉफ इसे देखकर तमाशबीन बने रहे। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो वायरल होने के बाद अफरातफरी का माहौल है। मामले में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सीएमएस से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


गुरुबख्शगंज क्षेत्र के भीतरगांव निवासी दयाराम को हॉर्ट में समस्या होने पर जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड भेज दिया गया, लेकिन वार्ड में बेड खाली न होने के कारण मरीज को फर्श पर ही लिटा दिया गया। यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। बाद में मरीज को रेफर कर दिया गया।

इमरजेंसी वार्ड की फर्श पर पडे़ मरीज की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यही नहीं सोमवार को महराजगंज क्षेत्र के सोथी गांव निवासी शिव प्रसाद अपने पिता का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया। यहां टीबी क्लीनिक में चिकित्सीय सलाह लेने के बाद उसे ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी भेजा गया।
विज्ञापन


स्ट्रेचर न मिलने पर बूढे़ पिता को अपनी पीठ पर लादकर शिव प्रसाद पैथोलॉजी की ओर निकल पड़ा। रास्ते में अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों ने उसे देखा, लेकिन किसी ने उसे रोककर स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं कराई। सभी घटना को देखकर तमाशबीन बने रहे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की बदहाली की शर्मनाक तस्वीर सबके सामने आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों ही वीडियो के मामले में सीएमएस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें