रायबरेली में पीएसी में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मैच खेलते खिलाड़ी।
रायबरेली। 27वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉक्सिंग और बॉडी बिल्डिंग के मुकाबले खेले गए। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रायबरेली पीएसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम रखा।
रायबरेली पीएसी के पवन कुमार यादव, नीरज कुमार, आशीष कुमार सिंह, अमन पांडेय और श्याम जीत यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शील्ड अपने नाम की। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी मेजबान टीम के संजय सिंह, रजत कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, दीपक वर्मा और विजेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि शुभम यादव ने रजत पदक हासिल कर बॉक्सिंग की शील्ड पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का समापन 30 जनवरी को शाम तीन बजे पीएसी रायबरेली के मैदान पर होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी पीएसी अयोध्या किरीट राठौड़ होंगे। इस दौरान, पीएसी के सहायक सेनानायक आनंद कुमार, निरीक्षक लेखा नौशाद अहमद, निरीक्षक गोपनीय पवन कुमार, मोहित कुमार शुक्ला उपस्थित रहेंगे।