फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पानी भरने से एनटीपीसी की चौथी यूनिट बंद, छह पंपों से निकला जा रहा पानी

Tue, 01 Sep 2026 06:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

छह पंपों के सहारे प्लांट परिसर का पानी निकाल यूनिटों को बंद होने से बचाने की जद्दोजहद जारी है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद परियोजना परिसर में पानी भर गया था। इससे दो नंबर यूनिट बंद हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का पानी भरने से मंगलवार को एनटीपीसी परियोजना की चौथी यूनिट भी बंद हो गई। पानी भरने से बंद होने वाली दूसरी यूनिट है। सोमवार की शाम दो नंबर यूनिट भी पानी भरने से बंद हुई थी। अन्य यूनिटों के भी बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे परियोजना प्रबंधन में अफरातफरी का माहौल है। छह पंपों के सहारे प्लांट परिसर का पानी निकाल यूनिटों को बंद होने से बचाने की जद्दोजहद जारी है।

विज्ञापन


परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद परियोजना परिसर में पानी भर गया था। इससे दो नंबर यूनिट बंद हो गई थी।

परियोजना के अधिकारी पानी निकालने के जुगाड़ में लगे थे कि मंगलवार की शाम 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली परियोजना की चौथी यूनिट भी बंद हो गई। 24 घंटे में परियोजना की दो यूनिटों के बंद होने से बिजली उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। वहीं, 8 दिन पहले पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद की गई थी।
विज्ञापन


तीन यूनिटों के बंद होने के बाद 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। वहीं, इस बाबत परियोजना की उप महाप्रबंधक एकता साहू ने बताया कि बारिश के चलते थोड़ी परेशानी हो रही है। चौथी यूनिट एहतियातन बंद की गई है। बारिश के मौसम के देखते हुए पहले से तैयारियां की गई हैं। यूनिटों के संचालन में कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें