फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : तेज रफ्तार बोलेरो पुलिया से टकराई, चार लोगों की मौत, चार घायल

Fri, 26 Apr 2024 02:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली जिले में मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन के पुरवा गांव में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में मालिन का पुरवा गांव के पास महराजगंज ड्रेन की रेलिंग को तोड़ते हुए बोलेरो नीचे जा गिरी। इसमें आठ लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात लगभग 3:00 बजे की है। यह सभी लोग अमेठी जिले में बारात में शामिल होने के बाद लालगंज लौट रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई तभी यह हादसा हो गया। मरने वालों में पंकज पाल पुत्र राजाराम पाल (30) निवासी लालगंज, राघवेंद्र यादव (50) पुत्र रामखेलावन निवासी लालगंज, दीपक पाल (28) पुत्र पवन कुमार निवासी लालगंज और अवधेश कुमार (45) पुत्र प्यारेलाल निवासी लालगंज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने इन चारों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में मुकेश पाल, अंकुश पाल, बबलू पांडे और प्रमोद कुमार घायल हो गए हैं। मिल एरिया थानेदार का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें