फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-कानपुर हाईवे पर लगा जाम

Sun, 12 Jul 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को सुबह गांधी चौराहे के पास ट्रक के खराब होने से करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने खराब ट्रक हटवाया तो आवागमन शुरू हो सका।

लालगंज कस्बे से सेमरपहा गांव तक और बाल्हेमऊ गांव से मुबारक पुर गांव तक खस्ताहाल रोड से लोग परेशान हैं। रोड में गड्ढे होने के कारण यही नहीं पता चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है।

जलभराव से यही नहीं पता चल पाता है कि गड्ढा कितना गहरा है, जिसके चलते ट्रक फंसकर खराब हो जाते हैं और जाम लगने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है।

रविवार को गांधी चौराहा पर लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक खराब हो जाने से जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस के काफी मशक्कत करने पर करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी चौराहा में खराब सड़क में पानी भरा होने के कारण दुकानदारों के व्यापार पर भी काफी असर पड़ रहा है। लोगों ने डीएम से खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें