फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: 18 हजार घूस लेते पकड़ा गया वन दरोगा, एंटी करप्शन की टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 11 Jun 2026 05:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)

सार

एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को पड़कर बछरावां कोतवाली ले गई और एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे की तहरीर पर बछरावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है । 
विज्ञापन
दरोगा संजय कुमार यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां वन विभाग कार्यालय में तैनात वन दरोगा को बृस्पतिवार दोपहर लखनऊ एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए दबोच लिया । घटना बछरावां वन विभाग के रेंज कार्यालय बृहस्पतिवार दोपहर 12:40 पर हालोर गांव के रहने वाले हैं ।मोहम्मद सलमान की शिकायत पर एंट्री करप्शन की टीम ने डीह के बरुआहाट गांव विवासी वन विभाग दरोगा संजय कुमार यादव को पकड़ लिया। दरोगा शिकायतकर्ता  मोहम्समद लमान से परमिट के नाम पर 18000 रुपये वसूल रहा था। 

विज्ञापन


मोहम्मद सलमान ने बताया कि वह प्रतिबंधित लकड़ी के परमिट बनवाने के लिए दे रहे थे दो परमिट के नाम पर 18000 रुपए दरोगा ने लिए। इसके बाद वह कई दिनों से घूस मांग रहे थे ना देने पर बड़ी कार्रवाई की भी धमकी देते थे जिसके चलते उन्होंने लखनऊ एंटी करप्शन में इसकी शिकायत की एंटी करप्शन की टीम द्वारा बताए गए तरीके के माध्यम से मोहम्मद सलमान ने संजय यादव दरोगा को बृहस्पतिवार को 18000 रुपये दिए।

एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को पड़कर बछरावां कोतवाली ले गई और एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे की तहरीर पर बछरावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है । 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे ने बताया कि दरोगा के द्वारा फास्ट फोर्स परमिट प्रति परमिट 9000 के हिसाब से 18000 रुपए घूस के तौर पर वसूले गए जिसमें हालोर गांव के रहने वाले मोहम्मद सलमान की शिकायत पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की गई है। बछरावां कोतवाली में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है। 

बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें