घायलों की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
कार की रफ्तार अधिक होने से पेड़ से टकराने के बाद कार सड़क किनारे बने गड्ढे में घुस गई। इस दौरान कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉक्टर लाइक अहमद ने तीनों को मृत बताया।
उनके मुताबिक तीनों युवकों की मौत हादसे के दौरान ही हो गई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात बताई गई है। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार किसकी है, इसकी जानकारी की जा रही है।