फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 बच्चे फेल, जांच में जुटी टीम: सदमे में छात्र और अभिभावक, तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू

Tue, 28 Apr 2026 02:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

विद्यालय की कथित लापरवाही के चलते 76 छात्र प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाए जाने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जनपद के सतांव विकास खंड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने छात्रों और अभिभावकों को सदमे में डाल दिया है। विद्यालय की कथित लापरवाही के चलते 76 छात्र प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाए जाने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। उधर स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयारी की जा रही है।

शासन स्तर पर प्रमुख सचिव शिक्षा ने जिला विद्यालय निरीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। शासन स्तर पर भी इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। स्कूल के सभी दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें