फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: आग से 12 घर जलकर राख, तेज धूप और गर्मी से जल्द काबू नहीं पाया जा सका, एक मवेशी की मौत

Sun, 24 May 2026 07:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)

सार

दोपहर करीब एक बजे घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप और गर्मी होने के चलते सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
जलकर राख हो गए घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे मियां मजरे सूची में रविवार को आग से 12 घर जलकर राख हो गए। एक मवेशी की मौत हो गई। आग से नकदी, अनाज, कपड़ा समेत अन्य सामान जल गया। घटना से करीब पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे गांव की सुमन पत्नी पंकज के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप और गर्मी होने के चलते सफल नहीं हुए। आग ने सुमन के अलावा प्रकाश , राहुल , शिवनारायण, राम, लखन, फूलचंद, ज्ञानवती पत्नी जुंगीलाल, रामनेवाज, रिंकू, बैद्यनाथ, सुचिता के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 12 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने बताया कि आग से नकदी, जेवरात, कपड़ा, अनाज समेत अन्य सामान जल गया है। आग की चपेट में आने से प्रकाश के एक गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सुजित सिंह लेखपाल सावलराम मीना और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया और बताया की पीड़ितों को शीघ्र ही सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

आग से बांस कोठी जली
कुशलगंज गांव में दोपहर तीन बजे आग लगने से बांस कोठी जलकर राख हो गई। बांस की कोठी गांव के पास थी। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। बांस की कोठी में आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण रामू शुक्ला, राम शुक्ला, अनुज प्रजापति, आबिद अली ने बताया कि पानी डालकर जब तक आग पर काबू पाते, तब तक बस कोठी जलकर राख हो गई। कुछ समझ में ही नहीं आया कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें