फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कुछ बड़े लोगों का वर्चस्व है : लाल बिहारी

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ज्योना गांव में महिला की हत्या के बारे में जानकारी लेने पहुंचा सपा का प्रतिनि​धि मंडल।
विज्ञापन
महराजगंज। भूमि विवाद में रविवार को हुए खूनी संघर्ष में सुनीता की मौत के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सपा जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद यादव, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी, विधानसभा अध्यक्ष बछरावां बृजेंद्र कुमार पटेल ने सुनीता के परिजनों से जानकारी ली। बताया कि रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इसके बाद वह अपने स्तर से मामले को देखेंगे।

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा कि रायबरेली में कुछ बड़े लोगों का वर्चस्व है। हमलावरों को वही बड़े लोग पाले हुए हैं। आरोपी उनके गुर्गों के रूप में काम करते हैं, जो संरक्षण के बलबूते जमीनों को औने-पौने दाम में खरीदकर जबरन कब्जा करते हैं। पीड़ित परिवार अपनी भूमि पर निर्माण कर रहा था। आरोपियों ने बगल की जमीन का बैनामा लेकर पीड़ित परिवार के निर्माण पर कब्जा करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें