फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: मौत बनकर सड़क पर दौड़ी कार, नदवा कॉलेज के नाजिर की मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Thu, 16 Jan 2025 07:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Road accident in Rae Bareli: रायबरेली में बुधवार रात एक कार चालक ने तेज रफ्तार में कार हाईवे पर दौड़ा दी। इसकी चपेट में आने से  नदवा कॉलेज के नाजिर की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम के पास तेज रफ्तार कार मौत बनकर सड़क पर दौड़ी। इस दौरान कार की चपेट में आकर नदुवा कॉलेेज लखनऊ के नाजिर की मौत हो गई, वहीं उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कार चालक को पकड़नेे के प्रयास में भाजपा के प्रदेश मंत्री भी घायल हो गए। जो प्रयागराज अपने साथियों के साथ महाकुंभ जा रहे थे। हादसे से सड़क पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में किया, वहीं कार चालक भाग गया।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक कार चालक ने तेज रफ्तार में कार हाईवे पर दौड़ा दी। नतीजा यह रहा कि प्रगतिपुरम के पास कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को कार नेे टक्कर मारी। लोग चीख पुकार करने लगे। इसी बीच सड़क पर बाइक रोककर मफसर ठीक रहे लखनऊ जा रहे नदुवा कॉलेज लखनऊ के नाजिर मौलाना जफर मसूद हसनी की बाइक को भी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौलाना जफर मसूद की मौके पर मौत हो गई तथा उनके स्टॉफ के साथी अब्दुल कादिर घायल हो गए। 

इसी बीच अपने साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की नजर जब हादसे पर पड़ी तो उन्होंने कार रोकी और आरोपी कार चालक को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया तो कार चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद कार चालक कुछ दूर पर वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अब्दुल कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री और उनके साथी नवनीत तिवारी और प्रिंस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज कराया और फिर प्रयागराज के लिए निकल गए।
विज्ञापन


परिवार से मिलनेे आए थे मौलाना
मौलाना जफर मसूद हकसी का परिवार शहर के तकिया मोहल्ले में रहता है और हर सप्ताह वह परिवार से मिलने लखनऊ से आते हैं। बुधवार को भी वह घर आए थे और रात को वापस अपने स्टॉफ के साथी अब्दुल कादिर के साथ लखनऊ लौट रहे थे। मौलाना जफर मसूद के तीन बेटे हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मौलाना के बड़े बेटे खलील, अमीन और अब्दुल हाई हैं। तीनों ने बताया कि उनके वालिद लखनऊ में ही नदुवा कॉलेज के नाजिर थे। बताया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद राबे हसनी नदवी के वह भतीजे के साथ दामाद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें