फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक माह में मिले 750 टीबी मरीज

Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को ऊंचाहार सीएचसी में मरीज का एक्सरे करते स्वास्थ्यकर्मी।   -संवाद
विज्ञापन
रायबरली। सरकार की मंशा वर्ष 2025 में ही जिले को क्षयरोग मुक्त करना है लेकिन माह भर में ही 750 नए क्षयरोगी मिल गए हैं। यह हकीकत क्षयरोगी खोज अभियान शुरू होने के बाद सामने आई है। असल में अभियान के तहत 14 हजार से अधिक संदिग्ध लोगों की जांच की गई जिनमें 750 नए रोगी मिले। मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जो स्थिति है, उससे आशंका जताई जा रही है कि जिले में क्षयरोगियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


टीबी वैसे तो एक गंभीर बीमारी है लेकिन यदि समय रहते इसका सही ढंग से इलाज करा लिया जाए तो यह बहुत ही आसानी से ठीक भी हो जाती है। जरूरत है तो इसके सही इलाज और नियम से दवाओं का सेवन करने की। बीते वर्ष सात दिसंबर से जिले में 100 दिन का क्षयरोगी खोज अभियान शुरू किया गया।

अब तक 5.88 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर 14 हजार से अधिक संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया। जब संदिग्धों की जांच की गई तो 750 लोग क्षयरोग की चपेट में मिल गए। माह भर में काफी संख्या में मरीज मिलते ही सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन




जिले को क्षयरोग मुक्त करने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान में 750 नए मिले मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है। लोग जागरूक हों। आशंका होने पर नजदीक के अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। क्षयरोगियो का इलाज निशुल्क किया जाता है।
विज्ञापन

-डॉ. नवीन चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें