फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: झोपड़ी में लटकता मिला ई-रिक्शा मिस्त्री का शव, मोबाइल गेम में पैसा हारने से आत्महत्या करने की आशंका

Sat, 16 Aug 2025 02:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में ई-रिक्शा मिस्त्री का शव झोपड़ी में लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो रोना बिलखना शुरू हो गया। मोबाइल गेम में पैसा हारने से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना के गेट नंबर-2 के पास झोपड़ी में ई-रिक्शा मिस्त्री विवेक कुमार (25) का शव फंदे से लटकता मिला। शव से बदबू आ रही थी। दो दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही है। विवेक की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम में पैसा हारने की वजह से आत्महत्या करने की वजह सामने आ रही है।    

विज्ञापन


बताया गया कि विवेक कुमार पेशे से ई-रिक्शा मिस्त्री था। वह मूल रूप से बिहार प्रांत का रहने वाला था। कई वर्षों से ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर झोपड़ी डालकर रहता था। वहीं दुकान चलाता था। मां रीना और बड़ा भाई बब्लू क्षेत्र के ही पूरे अम्लिहा मजरे ऊंचाहार देहात के पास किराये के मकान में रहते हैं। 

शुक्रवार की दोपहर बाद मां उसकी झोपड़ी में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो उसका शव झोपड़ी में लगे बांस से रस्सी के सहारे लटकता हुआ दिखा। यह देख वह बिलखने लगी। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां ने बताया कि वह तीन दिन पहले उसके पास आया था। उसके बाद से कोई बातचीत नहीं हुई। ग्रामीण हत्या किए जाने आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें