फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rae Bareli: स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाला रोहित जमानत पर रिहा, समाजसेवी ने दिया 11 लाख का चेक

Mon, 11 Aug 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

सारस तिराहे पर बीते बुधवार को स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को रोहित ने थप्पड़ मारा था। इसपर पूर्व मंत्री के समर्थकों ने रोहित और उसके साथी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य। file - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित द्विवेदी को रविवार को 11 लाख रुपये का चेक दिया गया। समाजसेवी आशीष तिवारी ने समर्थकों के साथ गांव पहुंचकर रोहित को चेक सौंपा। सारस तिराहे पर बीते बुधवार को स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को रोहित ने थप्पड़ मारा था। इसपर पूर्व मंत्री के समर्थकों ने रोहित और उसके साथी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था।

विज्ञापन


मामले में मिल एरिया पुलिस ने ऑटी नौगवां निवासी शिवम यादव, कौरापुर गौरा निवासी रोहित द्विवेदी पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा था। शनिवार को दोनों जमानत पर रिहा हुए थे। हमले के दौरान रोहित ने बताया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य निजी हित के लिए सनातन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने रामचरित मानस को भी फाड़ा। इससे नाराज होकर उसने पूर्व मंत्री को थप्पड़ जड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें