फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर भड़के टोल कर्मचारी, काम किया ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चडरई के पास टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने मंगलवार को कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

कर्मियों ने पांच माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे टोल पर जाम लग गया। 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। एसडीएम ने कंपनी के जिम्मेदारों को मामले का हल निकलवाने का निर्देश दिया है।
टोल प्लाजा पर 25 कर्मचारी कार्यरत हैं। आरोप है कि टोल कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे टोल कर्मी भुखमरी की कगार पर हैं।
इससे नाराज टोल कर्मियों ने मंगलवार दोपहर बाद टोल पर वसूली बंद कर प्रदर्शन करने लगे। इससे टोल से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हाईवे पर जाम लग गया।
किसी ने इसकी सूचना 112 डायल पर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर आवागमन शुरू कराया।
टोल कर्मी नितिन यादव, विपिन कुमार, सुनील कुमार, आकाश, विनोद कुमार, शिवम पांडेय, अनुज ने बताया कि पांच महीने से मानदेय नहीं मिला। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार ने टोल मैनेजर से बात की और मामले का निपटारा कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि टोल कर्मी मानदेय को लेकर नाराज थे। टोल कंपनी प्रबंधन को मामले का निपटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टोल शुल्क दिए निकले वाहन
कर्मियों के कार्य बहिष्कार के बाद टोल पर वसूली बंद हो गई है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन बिना टैक्स दिए गुजरते रहे। समझाने के बावजूद टोल कर्मी मानदेय मिलने तक कार्य न करने बात कही। वहीं इस बाबत टोल कंपनी वीआईएल के वरिष्ठ प्रबंधक मो. असद ने बताया कि वेतन को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी थी। जिसे बातचीत के हल कर लिया गया है। टोल पर वसूली वसूली शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें