फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसवारा को जनपद का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व विधायक ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह साथ में अन्य सहयोगीगण। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा जनपद बनाओ अभियान के तहत शनिवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। एक हजार बैसवारा जनपद अभियान हस्ताक्षर पुस्तिकाओं पर साढे़ पांच लाख बैसवारा वासियों का हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जन-जन में बैसवारा को जनपद बनाने की मुहिम को तेज करते हुए तेजगांव में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुये पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बैसवारा को जनपद बनवाने का उनका प्रण अटल है। अभियान को गति प्रदान करने के लिए वह अपना अधिकतम समय दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बैसवारा जनपद के बनने तक सुख-सुविधा, नये वस्त्र व जूता आदि पहनने का त्याग कर रखा है। उन्होंने कहा कि बैसवारा जनपद अभियान हस्ताक्षर पुस्तिका की एक हजार प्रतियों का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन

जिनमें बैसवारा के उत्साही स्वयंसेवक प्रति पुस्तक साढ़े पांच सौ से अधिक बैसवारा वासियों के हस्ताक्षर करवाएंगे। एक हजार पुस्तिकाओं में साढे़ पांच लाख से अधिक बैसवारियों का हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंप कर जनपद बनवाने की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैसवारा जनपद अभियान हस्ताक्षर पुस्तिका पर सभी बैसवारा वासियों को अपना नाम मोबाइल नंबर व हस्ताक्षर करने हैं। हस्ताक्षर पुस्तिका में बैसवारा जनपद का प्रस्तावित मानचित्र, बैसवारा का संक्षिप्त इतिहास, ऐतिहासिक महत्व, समृद्ध विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज आदि को प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें