फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रायबरेली-परशदेपुर मार्ग किया जाम, दो घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के गोरा बाजार से सम्राट नगर तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न कराए जाने से रविवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। सभी ने रायबरेली-परशदेपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी और जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। मार्ग जाम होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सदर राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। मार्ग की मरम्मत कराने के आश्वासन पर दो घंटे बाद मार्ग पर आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था जलनिगम यह कार्य तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी से करा रही है। गोरा बाजार से सम्राट नगर तक करीब एक किमी सड़क एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नहीं बन पाई है।
इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो सुबह गोरा बाजार, सम्राट नगर के रहने वाले सोनू सिंह, धीरेंद्र बहादुर, अमरेंद्र वर्मा, सुनील मौर्य, संतोष सिंह, मयंक, राजू यादव, मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क मरम्मत के नाम पर आए दिन का बंदरबांट कर लिया गया है। अब कंपनी के पास पैसा नहीं बचा है। इसलिए सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। अफसरों के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा सीवर लाइन का कार्य
शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए बिछाई जा रही सीवर लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। शुरुआती दौर में सीवर लाइन बिछाने में तेजी दिखाई गई और मिले बजट का खूब बंदरबांट हुआ।
एक साल से परमीशन बिना सड़क मरम्मत का कार्य रुका पड़ा है। इससे रायबरेली-परशदेपुर मार्ग गुजरने वाले प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी होती है। परमीशन भी मिल गई है। अब धन की कमी है, क्योंकि पहले धन खर्च करने में मनमानी बरती गई। इसके लिए नगर पालिका के अधिकारी भी कम जिम्मेदार नहीं है। शहर की सड़क खस्ताहाल है, लेकिन उसे बनवाने के लिए अधिकारी महज चुप्पी साधे हैं।
जो सड़क बनाई, वह उखड़ने लगी
सिविल लाइंस से गोरा बाजार चौराहा तक सड़क खस्ताहाल थी। कार्यदायी संस्था ने नगर पालिका की मदद से सड़क का मरम्मत कार्य करा दिया। सड़क मरम्मत कार्य में मानक का प्रयोग नहीं किया गया। नतीजा रहा कि सड़क कुछ ही समय में उखड़ने लगी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आज से शुरू होगा काम-तोमर
तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर अमित तोमर का कहना है कि परमीशन की वजह से सड़क मरम्मत कार्य रुका था। परमीशन मिल गई है। सोमवार से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें