फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के काम में पैदा हो सकती है अड़चन, किसानों ने कम सर्किल रेट पर जमीन लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन खरीदने का काम शुरू होने के साथ ही शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के चिचौली गांव के किसानों का गुस्सा भड़क गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन कम सर्किल रेट पर जमीन खरीद रहा है। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गांव में ही धरना देकर सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिचौली गांव में धरने पर बैठे किसानों शिवशंकर, हरिशंकर, संजय, बाबूलाल, राकेश, शिवनारायण, कुलदीप, शिवप्रसाद, रामसजीवन, सुरेश, शिवकरन, शिवचरन आदि ने आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेस-वे में कम दाम पर जमीन जा रही है।
किसान एक्सप्रेस-वे के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन सर्किल रेट काफी कम होने के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने धरना देकर सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक वे अपनी जमीनों का बैनामा नहीं कराएंगे। धरने में क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें