फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो होगा आरपार की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शनिवार को दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन

ऐसा नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी कीमत पर उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजीकरण, आउटसोर्सिंग ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने के साथ ही समान कार्य, समान वेतन की व्यवस्था की मांग को जोरदारी के साथ उठाया। कर्मचारियों ने कहा कि 50 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त न किया जाए।
परिवहन निगम संघ की मांगों पर बनी सहमति का शासनादेश जारी करके कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित किया किया। कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगपत्र व 9 सूत्री अतिरिक्त मांगों के निराकरण के लिए काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

27 फरवरी तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 17 मार्च तक मांगे पूरी न होने पर 18 मार्च को एक दिवसीय उपवास होगा। विरोध प्रदर्शन में शशिबाला सिंह, रजनी त्रिपाठी, एसके सिंह, पंकज सिंह, राजीव चतुर्वेदी, मायापति, मोहन, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, संजय, भीष्म सिंह, देवकीनंदन वर्मा, राजकुमार, जितेंद्र सिंह, आरपी कनौजिया, आलोक बाजपेई, सुशील तिवारी, राजेश कुमार सिंह, एसके जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें