फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशकार के गाली-गलौज करने पर भड़के वकील, एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अधिवक्ता के साथ गालीगलौज किए जाने से बुधवार को वकीलों ने सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक के पेशकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी ने एसपी दफ्तर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी को पत्र देकर पेशकार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कार्रवाई न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया।
विज्ञापन

रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महाराणा प्रताप हाल में बैठक हुई। बैठक में पेशकार की ओर से अधिवक्ता संतोष बहादुर सिंह के साथ की गई गालीगलौज पर नाराजगी जताई गई। सभी ने निर्णय लिया कि पेशकार का मानसिक इलाज कराकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि डीएम के निर्देश पर हम लोग हड़ताल वापस लेने जा रहे थे, लेकिन पेशकार के गालीगलौज किए जाने से वकीलों में फिर आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्रवाई न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर पदम प्रसाद श्रीवास्तव, रवि शर्मा, विनोद कुमार यादव, तकदीर बहादुर सिंह, आरके सिंह, इंदुशेखर तिवारी, अनिल द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, मोहित सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें