फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग बुलंद की, डीआईओएस कार्यालय में उपवास

विज्ञापन
प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय उपवास रखा। संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और निराकरण की मांग की। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय को सौंपा गया।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस पर निर्णय लिया गया था कि समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा। इसी कड़ी में यह उपवास किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए नई पेंशन योजना ठीक नहीं है। इसलिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा शर्तें लागू की जाएं। उन्होंने महंगाई भत्ते को पूर्ववत बनाए रखने की मांग भी की।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र एवं जिला मंत्री शैलेश कुमार वाजपेयी ने विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षकों की समस्या उठाई। साथ ही विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने की मांग की। धरने में शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, सामूहिक बीमा समेत अन्य मुद्दे भी उठाए गए। इस मौके पर नन्हेलाल, सुरेश कुमार मिश्र, उमाशंकर तिवारी, डॉ. अशोक त्रिवेदी, राम विनोद तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, इंद्र कुमार दीक्षित, रोहित मिश्रा, केके यादव, अखिलेश गुप्ता, संजय सिंह, गंगाराम, क्रांति कुमार, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मनोज मैथानी, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें